Raipur Crime: रायपुर में पान ठेले की आड़ में चल रहा था ये गलत काम, पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा, 20 लाख का माल जब्त

रायपुर। Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने पान ठेले की आड़ में अवैध हुक्का व्यापार करने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 लाख रुपये का प्रतिबंधित हुक्का सामान भी जब्त किया है। ये दोनों भाई पहले भी इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल रहे हैं और जेल जा चुके हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

8 अप्रैल को एंटी एंड साईबर क्राइम यूनिट को जानकारी मिली कि रायपुर के खम्हारडीह इलाके के राजीव नगर में स्थित एक मकान से हुक्का से जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री बेची जा रही है। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद एक जालसाजी से ग्राहक बनाकर पुलिस ने आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने पर्चेस के लिए सामान दिया, पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहन लाल मंदानी बताया। जब पुलिस ने उसके मकान की तलाशी ली, तो वहां हुक्का से संबंधित कई प्रतिबंधित सामग्री जैसे हुक्का पॉट, पाइप, कोल, गोगो, फ्लेवर, तंबाकू और अन्य सामान बरामद हुए। आरोपी के पास इस सामग्री के किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन और व्यापार) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

इसी दौरान गोलबाजार पुलिस ने जयस्तंभ चौक के पास स्थित मयूरा होटल के पास राज पान पैलेस दुकान में भी हुक्का बेचते हुए एक और आरोपी अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी वही प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। इन दोनों आरोपियों के पास से जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी पहले भी थे गिरफ्तार

मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी दोनों सगे भाई हैं और इससे पहले भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री के व्यापार में शामिल रहे हैं। इन दोनों को पहले भी इस तरह के मामलों में जेल हो चुकी है, लेकिन वे फिर से इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी

  • मोहन लाल मंदानी (पिता: स्व. बलूप कुमार मंदानी), उम्र 63 साल, निवासी राजीव नगर, खम्हारडीह, रायपुर
  • अशोक कुमार मंदानी (पिता: स्व. बलूप कुमार मंदानी), उम्र 58 साल, निवासी राजीव नगर, खम्हारडीह, रायपुर

Also Read: धमतरी हिरासत में मौत मामला: साइबर सेल के सभी 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, कांग्रेस ने मांगा 50 लाख मुआवजा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button