CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे में, केशकाल में हिरणों का झुंड, NMDC में 28 लाख की ठगी, DA बढ़ा, ‘गजरथ यात्रा’ शुरू, रायपुर में जटिल सर्जरी सफल, सचिन पायलट का CG दौरा, मेकाहारा में चोरी, मलेरिया में भारी गिरावट, स्कूल किताबें होंगी नई समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करें।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ आज प्रवास, फोर्स के कैंप का करेंगे दौरा

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे बस्तर क्षेत्र में फोर्स के कैंप का दौरा करेंगे और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा करेंगे। शाह रायपुर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की ऑनलाइन आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा वे नक्सल प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे। शाह, नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को सुरक्षा और विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

केशकाल घाटी में हिरणों का समूह दिखा, वन विभाग में खुशी का माहौल

Keshkal Deer: बस्तर के प्रसिद्ध केशकाल वनक्षेत्र में शनिवार शाम लगभग 5 बजे घाटी के निचले हिस्से में एक दर्जन से भी अधिक हिरण देखे गए। वहां घूम रहे युवकों ने इन हिरणों का वीडियो भी बनाया। वन विभाग के डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि यह आदर्श वनों की निशानी है, जो दिखाता है कि यह क्षेत्र वनस्पतियों और वन्यजीवों के लिए अनुकूल और संपन्न है।

दंतेवाड़ा: NMDC कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर ₹28 लाख की ठगी

NMDC Fraud News: किरंदुल थाना अंतर्गत एक NMDC कर्मचारी को फोन पर बैंक अधिकारी बनकर डराया-धमकाया गया और आरोपियों ने उसके खाते से मोबाइल बैंकिंग द्वारा ₹28 लाख ठगा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुजरात के जामनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, सिम और बैंक डिटेल्स जब्त कीं।

DA बढ़ा – अब सरकार कर्मचारियों को मिलेगा 53% महंगाई भत्ता

CG DA Hike 2025: रायपुर में बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाई निगम के कर्मचारियों को केंद्र की तरह 53% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

‘गजरथ यात्रा’ से मानव–हाथी द्वंद कम करने की पहल

GajRath Yatra: मानव–हाथी संघर्ष रोकने और वन्यजीव संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से ‘गजरथ यात्रा’ शुरू की। यह यात्रा स्कूलों, पंचायतों और बाजारों तक जागरूकता पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भागीदारी पर आधारित कार्य है और इसके लिए सुरक्षा संबंधी लघु फिल्म-पुस्तिका भी जारी की गई।

रायपुर में ट्रेकियल स्टेनोसिस सर्जरी में शानदार सफलता

रायपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने ट्रेकियल स्टेनोसिस जैसी जटिल समस्या वाले मरीज की दो चरणों की ट्रेकियोप्लास्टी सर्जरी सफलतापूर्वक की। इसमें नाक की हड्डी का इस्तेमाल कर श्वासनली की दीवार बनाए गए। रिमोट क्षेत्रों के स्वास्थ्य क्षमताओं को यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

सचिन पायलट छत्तीसगढ़ में: नेताओं से बातचीत और रणनीति निर्माण

Sachin Pilot CG Visit: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 23-24 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे विभिन्न नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी की रणनीति और आमजन की राय को शामिल किया जाएगा।

दिनदिहाड़े मेकाहारा अस्पताल में रोककर पर्स की चोरी

Mekahara Theft News: रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज के परिजन का पर्स संकटमोचन भेंट टेबल से दिनदिहाड़े चोर ने चुरा लिया। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

बस्तर में मलेरिया मामलों में 72% की कमी

Malaria Free Campaign Bastar: बस्तर संभाग में राज्य सरकार के मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मलेरिया दर घटकर 0.46% हो गई है, जो 2015 की तुलना में 72% तक कम हुई है। मुख्यमंत्री ने इसे सफलता बताते हुए स्वास्थ्य विभाग और मितानिनों की मेहनत की प्रशंसा की।

राज्य में बदलेंगी 4वीं, 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें

CG Textbook Change: शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छत्तीसगढ़ में 4, 5, 7 और 8वीं कक्षा की किताबें एनसीईआरटी आधारित होंगी। स्थानीय विषयों के लिए 10‑20% संशोधन भी नियोजित है। साथ ही पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को जोड़ने की कवायद चल रही है।

Also Read: CM Naunihal Scholarship Scheme: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा हर साल स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू — जानिए कैसे और कब तक करें अप्लाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button