Dhamtari Crime News: गांव में सनसनी: छोटी सी बात पर बाप-बेटे पर चाकू से हमला, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

धमतरी। Dhamtari Crime News: जिले के ग्राम गुजरा में रविवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज करने से मना करने पर तीन युवकों ने मिलकर बाप-बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोट आई है। घायलों का इलाज धमतरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली देने से रोका तो भड़क गए युवक

Bhakhara News: भखारा थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास ने जानकारी दी कि रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच यह घटना घटी। गांव के विरेन्द्र साहू, भागीरथी साहू और गोपाल साहू ग्राम गुजरा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुट्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय रास्ते में कुछ युवक सड़क पर गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर भागीरथी साहू ने उन्हें मना किया और कहा कि महिलाएं भी रास्ते से आ-जा रही हैं, इस तरह की भाषा ठीक नहीं है। इसके बाद वह अपने घर चले गए।

बेटे पर हमला, फिर पिता को भी पीटा

कुछ देर बाद जब भागीरथी का बेटा वहां से गुजरा तो आरोपियों ने उसे घेर लिया और कहा, “तेरा बाप हमें समझाता कौन होता है?” इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब भागीरथी को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव करने लगे। तभी आरोपियों ने जेब से चाकू निकालकर बाप-बेटे पर हमला कर दिया।

तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

इस हमले में 50 वर्षीय भागीरथी साहू और 25 वर्षीय विरेन्द्र साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं 22 वर्षीय मिथलेश साहू को हल्की चोट आई है। तीनों का इलाज फिलहाल धमतरी में चल रहा है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी भाग निकला था, जिसे रातभर चली तलाश के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी ग्राम गुजरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पहले भी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109 और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Also Read: VIDEO: धमतरी में दो दर्दनाक सड़क हादसे: विशाखापट्टनम रोड पर तूफान वाहन के सड़क दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत, कार की टक्कर से युवक की जान गई, 9 घायल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button