
अभनपुर: ग्राम सातपारा में शनिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश टंडन के रूप में हुई है, जो अभनपुर का ही निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।
Abhanpur News: परिजनों के अनुसार, मुकेश बुधवार को घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
Abhanpur Dead Body Case: अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
Mukesh Tandon Case: घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और लोग युवक की रहस्यमय मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।



