September Bank Holiday 2025: इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday September 2025: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस बार बैंक ग्राहकों को कामकाज की प्लानिंग पहले से करनी होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक सितंबर 2025 में अलग-अलग राज्यों और जोन में मिलाकर लगभग 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्यौहार, क्षेत्रीय पर्व, शनिवार-रविवार और राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल हैं।

इस हफ्ते कब-कब रहेंगे बैंक बंद

  • 3 सितंबर (बुधवार): कर्मा पूजा – रांची और पटना जोन
  • 4 सितंबर (गुरुवार): फर्स्ट ओणम – त्रिवेंद्रम और कोच्चि
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम – अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, चंडीगढ़, रांची, श्रीनगर सहित कई जोन

सितंबर की बाकी तारीखों पर छुट्टियां

  • 6 सितंबर: ईद-ए-मिलाद – जम्मू, श्रीनगर, गंगटोक
  • 7 सितंबर: रविवार की छुट्टी
  • 12 सितंबर: ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार – जम्मू, श्रीनगर
  • 13 सितंबर: दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर: रविवार
  • 21 सितंबर: रविवार
  • 22 सितंबर: नवरात्र स्थापना – जयपुर जोन
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जयंती – जम्मू
  • 27 सितंबर: चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर: रविवार
  • 29 सितंबर: महा सप्तमी/दुर्गा पूजा – कोलकाता, गुवाहाटी, श्रीनगर
  • 30 सितंबर: महा अष्टमी/दुर्गा पूजा – कोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, जयपुर, त्रिपुरा, इम्फाल

क्यों जरूरी है छुट्टियों की लिस्ट देखना

Bank Holiday: आजकल ज्यादातर लोग UPI और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लोन, ड्राफ्ट, कैश डिपॉजिट, चेक क्लीयरेंस जैसे कई काम अब भी बैंक शाखा जाकर ही पूरे होते हैं। September 2025 Bank Holidays ऐसे में अगर आप सितंबर में बैंक से जुड़े काम निपटाना चाहते हैं, तो छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर ही प्लानिंग करें ताकि जरूरी काम अटक न जाए।

Also Read: Dantela Film Review: बहुचर्चित फिल्म ‘दंतेला’ हुई रिलीज, जानिए कैसी है ये फिल्म

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button