Special Educator Bharti 2025 : स्पेशल एजुकेटर भर्ती के पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी, 28 अक्टूबर को लिया जाएगा दावा-आपत्ति

Special Educator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने बताया कि अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अपने दावा-आपत्ति आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकेंगे।

स्पेशल एजुकेटर भर्ती की मुख्य जानकारी (Special Educator Bharti 2025 Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
भर्ती प्राधिकरणलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद का नामस्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक)
कुल पदों की संख्या100
आवेदन की अंतिम तिथि13 अक्टूबर 2025
दावा आपत्ति की तिथि22 से 23 अक्टूबर 2025 (पहले चरण), 28 अक्टूबर (दूसरा चरण)
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित चयन
आधिकारिक वेबसाइटeduportal.cg.nic.in

वेतनमान (Salary Structure)

पद का नामवेतन मैट्रिक्स लेवलअनुमानित वेतनमान (₹ प्रति माह)
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)लेवल – 06₹35,400 – ₹1,12,400
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)लेवल – 08₹47,600 – ₹1,51,100
स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक)लेवल – 09₹53,100 – ₹1,67,800

Special Educator Recruitment: अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी। पहले से अमान्य घोषित उम्मीदवारों से आपत्तियाँ नहीं ली जाएंगी। दावा-आपत्ति के दौरान अभ्यर्थियों को अपने समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड–C, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
भर्ती विज्ञापनयहाँ देखें
विभागीय सूचना यहाँ देखें
मान्य-अमान्य आवेदन सूचीयहाँ देखें
प्राथमिक अंतरिम सूचीयहाँ देखें
उच्च प्राथमिक अंतरिम सूचीयहाँ देखें
माध्यमिक अंतरिम सूचीयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरी अपडेटयहाँ क्लिक करें
स्पेशल एजुकेटर भर्ती अपडेटयहाँ देखें

Special Educator Recruitment 2025: स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 की यह अंतरिम सूची चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। दावा-आपत्ति की सुनवाई के बाद संचालनालय अंतिम सूची जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी भी अपडेट या संशोधन की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

Also Read: RRB NTPC New Vacancy 2025-26: रेलवे में 8,875 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट दोनों के लिए मौका

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button