
धमतरी: Charra Road Accident: जिले के कुरूद क्षेत्र में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम चर्रा निवासी एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की उस समय मौत हो गई जब धान से भरी पिकअप ने सड़क पर रिवर्स लेते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Charra Road Accident: मिली जानकारी के अनुसार, चर्रा दंतेश्वरी चौक निवासी लेड़गू राम ध्रुव (82 वर्ष) दोपहर करीब 1 बजे खेत की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान गणेश चौक आकाश ऑटो सेंटर के पास एक पिकअप वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को रिवर्स किया। इस दौरान सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग सीधे वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Charra News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोग पिकअप चालक को आवाज लगाकर सावधान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चालक और उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग को मौके पर ही दम तोड़ना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Kurud Police: घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद भेज दिया। पुलिस ने वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पिकअप की नंबर प्लेट कोंदकेरा क्षेत्र की बताई जा रही है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग अपने घर में पत्नी के साथ रहते थे। हादसे के वक्त उनकी पत्नी खेत में गई हुई थी, जबकि दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: दुगली थाना क्षेत्र के काजल नाला में बहने से 30 वर्षीय युवक की मौत



