CG Assembly Winter Session 2025 LIVE: मुख्यमंत्री दे रहे सवालों का जवाब, विधानसभा के प्रश्नकाल का सीधा प्रसारण देखिये

Chhattisgarh Legislative Assembly Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले दिन ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा हुई थी, जबकि आज सदन में मुख्य रूप से मौजूदा वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट (First Supplementary Budget) पास होगा। आज प्रश्न काल भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत तीन अन्य मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े, गुरु खुशवंत और रामविचार नेताम विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। सत्र के लिए कुल 628 सवाल लगाए गए हैं, जिसमें 333 तारांकित हैं। आज की कार्यवाही हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है।

प्रश्नकाल में गूंजेंगे धान, बिजली और कानून व्यवस्था के मुद्दे

Major Issues. विधानसभा के दूसरे दिन सदन में कई ज्वलंत मुद्दे गूंजेंगे और प्रश्नकाल में इनपर गरमागरम बहस होने की संभावना है। विपक्ष के विधायकों ने धान खरीदी में अव्यवस्था, कानून व्यवस्था (Law and Order), बिजली बिल, बढ़ती महँगाई और जमीन दरों जैसे मामलों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सदन में 48 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प भी लगे हैं, जिनपर आज चर्चा की जा सकती है।

देखिये सीधा प्रसारण-

Also Read: CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में अब तक 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 25 लाख किसानों को 34,348 करोड़ का भुगतान, टोकन योजना से मिल रही राहत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button