तालाब में दिखा इंसानियत को झकझोरता मंजर: रायपुर बूढ़ा तालाब में मिला नवजात की लाश, जन्म के बाद फेक देने की आशंका

Dead body of a newborn baby found in Raipur: राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब की लहरों में आज एक बेहद दर्दनाक मंजर सामने आया वहां एक नवजात शिशु की लाश तैरती हुई मिली जिसे देखकर हर आंख नम हो गई जन्म के कुछ ही समय बाद किसी ने उसे जीवन देने के बजाय मौत के हवाले कर दिया।

घूमते राहगीरों ने देखा मासूम को और पुलिस को दी सूचना

Dead Body of a Newborn Found in Raipur: घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक की ओर से बूढ़ा तालाब किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने पानी में एक नवजात की लाश को तैरते देखा तुरंत पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया पुलिस को अंदेशा है कि बच्चों को जन्म के तुरंत बाद ही तालाब में फेंक दिया गया होगा।

थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि नवजात पर मछलियों के काटने का कोई निशान नहीं मिला है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव हाल ही में फेंका गया होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही शिशु की उम्र और मौत के कारण की पुष्टि हो पाएगी।

सीसीटीवी से होगा कातिल का पीछा

Raipur Budha Talab: फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच शुरू कर दी है उसे व्यक्ति की तलाश की जा रही है जिसने इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया तालाब के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

यह घटना न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर देने वाली है जिस मासूम ने अभी ठीक से सांस भी नहीं ली उसे जीने का मौका दिए बिना ऐसे मौत के हवाले कर देना सभ्य समाज पर सवाल खड़े करता है।

Also Read: CG Private Books Ban: छत्तीसगढ़ में अब प्राइवेट स्कूलों पर लगेगा लगाम: NCERT और सरकारी किताबें होंगी अनिवार्य, यूनिफॉर्म बेचने पर भी बैन, देखिये आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button