NH-30 हादसा: बाइक-कार भिड़ंत में घायल हुईं केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ी कलाकार मोना सेन और दो अन्य अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव: Road Accident: नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ राज्य के केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गईं। घटना में एक बाइक सवार युवक और उसका साथी भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद सभी घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

फरसगुड़ा जा रहीं थीं मोना सेन, रास्ते में हुआ हादसा

Road Accident: जानकारी के मुताबिक मोना सेन, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे के शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फरसगुड़ा जा रही थीं। रास्ते में, फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सू कोकोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार और एक तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत हो गई।

बाइक सवार भी घायल, तीनों का इलाज जारी

Kondagaon News: हादसे में मोना सेन के अलावा बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। तीनों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में जुटे भाजपा नेता

जैसे ही हादसे की खबर फैली, बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंच गए। मोना सेन के स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित नजर आए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने भी स्थिति पर नज़र बनाए रखी है।

सड़क सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों की गंभीरता को सामने ला दिया है। नेशनल हाईवे-30 पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Also Read: VIDEO: नरहरा वाटरफॉल में बड़ा हादसा: एडवेंचर झूला टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिरे, वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button