
रायपुर। CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले चार दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।
राजधानी में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
Raipur Weather News: मंगलवार को रायपुर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है, वहीं बस्तर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान का हाल
राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रायपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Today Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 जुलाई से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भी भारी वर्षा की संभावना है। इस बदलाव के पीछे मानसून द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण सक्रिय हैं।
- श्रीगंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका सक्रिय है।
- तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 1.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला है।
- अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी।

आज रायपुर का मौसम
बुधवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की संभावना है।



