CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें सुकमा में जनअदालत के आरोपी नक्सली की गिरफ्तारी, इंटरनेशनल आर्म रेसलर श्रीमंत झा का प्रो पंजा लीग में चयन, रायपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, जापान में गोल्ड जीतने वाली नमी राय की सीएम से मुलाकात, 10.50 लाख की नकदी छोड़ने पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, सक्ती में 35 परिवारों की घर वापसी, नवा रायपुर में टेक्नोलॉजी हब CFC को मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट से सूर्यकांत तिवारी को अंतरिम जमानत, व्यावसायिक शिक्षक भर्ती पर में रोक, और अमेरिका दौरे पर ओपी चौधरी ने विवेकानंद मंच को किया नमन समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
सुकमा जिले में जनअदालत में हत्या: नक्सली गिरफ्तार
Naxal Arrest Sukma: सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। ग्राम दुरनदरभा के जंगलों से स्थायी वारंटी नक्सली हेमला बिच्चेम को गिरफ्तार किया गया है। वह हाल ही में पंचायत सरपंच की जन अदालत लगाकर की गई हत्या में शामिल था। गिरफ्तारी ने पुलिस के सूचना तंत्र को भी मजबूत किया है।
अंतरराष्ट्रीय रिंग पर छत्तीसगढ़ ने बनाया इतिहास
Shrimant Jha Pro Panja League: श्रीमंत झा छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी बने जिन्हें प्रो पंजा लीग 2025 के लिए चुना गया। 5–22 अगस्त तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित इस लीग में वह मुंबई मसल (Mumbai Muscle) फ्रेंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। भिलाई के रहने वाले श्रीमंत ने अब तक 56 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं और वर्तमान में विश्व रैंकिंग में तीसरे व एशिया में पहले स्थान पर हैं।
राजधानी में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़
Fake Paneer Factory Raipur: रायपुर के शंकर नगर इलाके में पाम ऑयल, फैट डल्ले और पाउडर से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर नकली पनीर, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री जब्त की। यहां से राजधानी के होटलों, ढाबों और ओडिशा तक सप्लाई होती थी।
प्रदेश की बेटी बनी एशियन चैंपियन
Nami Ray Parekh Gold Medal Japan: नमी राय पारेख ने जापान (हिमेजी) में हुए एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डेडलिफ्ट 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी उपलब्धि की तारीफ की और राज्य की दूसरी बेटियों को प्रेरणा बताया।
रायपुर पुलिस में हड़कंप: सस्पेंड हुए अधिकारी
Raipur Police Cash Scandal: रायपुर पुलिस विभाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। माना थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति के पास से बरामद हुई 10 लाख 50 हजार रुपये की नकदी को बिना किसी विधिक कार्रवाई के वापस कर दिया गया। मामले में लापरवाही सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।
धर्म वापसी कार्यक्रम में 35 परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म
Ghar Wapsi Sakti 35 Families: सक्ती जिले के जोबा आश्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके 35 परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म अपनाया। अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने विधिवत चरण पखारकर उन्हें पुनर्स्थापित किया।
राज्य में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी हब
Technology Hub CFC Nava Raipur: नवा‑रायपुर में 3.23 एकड़ में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इस केंद्र में PCB प्रोटोटाइपिंग, EMC परीक्षण, 3D प्रिंटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कुल लागत लगभग 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें से 75 करोड़ केंद्र से प्राप्त होंगे।
DMF घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
DMF Scam Bail Suryakant Tiwari: एस सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है, साथ ही आदेश दिया गया है कि उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा। इस मामले में पिछले दिनों अन्य कई अधिकारियों को भी जमानत मिल चुकी है।
व्यावसायिक शिक्षक भर्ती घोटाला, नियुक्तियों पर लगी रोक
NTPC Sipat Worker Death: घोटाले की जांच पूरी होने के बाद व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। छः कंपनियों के सीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह नए प्रशिक्षकों को कार्यभार ग्रहण न कराएं। आरोप है कि हेल्थकेयर, IT और अन्य ट्रेड्स में 2–3 लाख रुपये की रिश्वत पर नियुक्तियाँ हो रही थीं।
वित्त मंत्री का अमेरिका दौरा: स्वामी विवेकानंद की भूमि का दिया सम्मान
Finance Minister’s visit to the US: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी फिलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने शिकागो में 1893 में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया ऐतिहासिक भाषण मंच श्रद्धा से नमन किया। वहां उन्होंने NRI समुदाय से भी संवाद किया और प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य‑निर्माण में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
Also Read: CG Mantrimandal Vistar: 15 अगस्त से पहले साय मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नाम लगभग तय



