CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: ऐन वक्त पर बदला समय और स्थान, अब मंत्रालय की जगह यहां होगी बैठक….

छत्तीसगढ़ में आज को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक के कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11 बजे तय की गई थी, लेकिन अब यह बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी। समय को भी आधा घंटा पहले कर दिया गया है, यानी अब सभी मंत्री सुबह 10:30 बजे सीएम हाउस में जुटेंगे। अचानक हुए इस बदलाव के पीछे प्रशासनिक व्यस्तताओं और सुरक्षा कारणों को आधार माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।

रायपुर पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर लग सकती है मुहर

इस कैबिनेट बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा रायपुर में प्रस्तावित ‘पुलिस कमिश्नर सिस्टम’ है। चर्चा है कि सरकार इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इसके दायरे में विस्तार कर सकती है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, नवा रायपुर के कुछ ग्रामीण हिस्सों को भी पुलिस कमिश्नर एरिया में शामिल करने की तैयारी है। सरकार का मानना है कि इससे बढ़ते शहरीकरण और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी। कैबिनेट इस विस्तार को मंजूरी दे सकती है, जिससे राजधानी की पुलिसिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा। इसके अलावा अन्य विभागों के लंबित प्रस्तावों और आगामी बजट सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Also Read: New Gas Connection: महिलाओं को LPG सिलेंडर देने फिर लिए जाएंगे आवेदन, जानिए किसे नहीं मिलेगा योजना का लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button