
रायपुर: CG Natural Disaster: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कवर्धा जिले में एक दर्दनाक हादसे में रानीदहरा जलप्रपात से लौटते समय पुल से फिसलकर 5 पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गए। तीनों को सुरक्षित बचा लिया गया, एक की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है।

दल्ली राजहरा में बाढ़ जैसे हालात
Heavy Rainfall: रविवार को दल्ली राजहरा में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बहाव वाले नाले में एक गाय बह गई, वहीं दल्ली राजहरा से अंतागढ़ की ओर जाने वाला रेलवे ट्रैक पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसके कारण रेलवे यातायात पर असर पड़ सकता है।

बिजली गिरने से युवक की मौत
Flood Situation: रायपुर के खम्हारडीह इलाके के भावना नगर में शनिवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। तीनों युवक छत पर बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज जारी है।
पूरे राज्य में यलो अलर्ट, बस्तर में और बारिश की चेतावनी
Yellow Alert: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
देखिये वीडियो-
बारिश के आँकड़े: अब तक 437.1 मिमी औसत वर्षा
Railway Track Flooded: राज्य में 1 जून से अब तक औसतन 437.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
- सबसे अधिक बारिश बलरामपुर जिले में 738.9 मिमी
- सबसे कम बारिश बेमेतरा में 236.8 मिमी
मानसून रहेगा लंबा?
इस वर्ष मानसून सामान्य से 8 दिन पहले 24 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है। यदि मानसून निर्धारित समय (15 अक्टूबर) तक लौटता है तो इसकी कुल अवधि 145 दिन की होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून ब्रेक नहीं लेता तो इसकी समय से पूर्व शुरुआत कृषि और जल-स्रोतों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।



