CG Employee Federation Protest: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन मगरलोड 11 मांगों को लेकर 16 जुलाई को मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगा ज्ञापन

धमतरी। CG Employee Federation Protest: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 16 जुलाई को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा है। ब्लॉक प्रवक्ता डेवेश कुमार साहू ने जानकारी दी कि संगठन से जुड़े सभी विभागीय पदाधिकारी 16 जुलाई को मगरलोड के रामलीला मैदान में दोपहर 3 बजे एकत्र होंगे और रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

Modi Guarantee: यह प्रदर्शन प्रांतीय और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों की प्रमुख मांगें शामिल हैं।

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  • मोदी की गारंटी के अनुसार, केंद्र के समान कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान किया जाए।
  • जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्ते की एरियर राशि को GPF खाते में समायोजित किया जाए।
  • पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और उस पर कार्रवाई की जाए।
  • चार स्तरीय समयमान वेतनमान (8, 16, 24, 30 वर्ष की सेवा) लागू किया जाए।
  • सहायक शिक्षक व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
  • कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
  • अनुकंपा नियुक्ति को नि:शर्त और स्थायी रूप से लागू किया जाए, 10% सीमा समाप्त की जाए।
  • मध्य प्रदेश की तर्ज पर 300 दिवस अर्जित अवकाश का नगदीकरण स्वीकृत किया जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने हेतु NPS खाते की कटौती तिथि से सेवा गणना की जाए।
  • सेटअप पुनरीक्षण के अभाव में उत्पन्न कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।
  • संविदा, कार्यभारित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

आंदोलन की रूपरेखा

CG Employee Federation Protest: यदि सरकार 16 जुलाई 2025 तक इन मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती, तो 22 अगस्त को प्रदेश भर में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन का अगला चरण बड़ा और उग्र रूप ले सकता है।

अधिकारियों की अपील

CG Government Employees Protest: रैली को सफल बनाने के लिए ब्लॉक संयोजक दयाराम साहू, प्रवक्ता देवेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष सियाराम कुर्रे, सचिव मुकेश साहू, प्रचार मंत्री बेदराम पसाहू, मीडिया प्रभारी प्रेमलाल साहू समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अधिकतम संख्या में कर्मचारियों की भागीदारी की अपील की है।

Also Read: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: सोलर प्लांट पर अब केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार भी देगी सब्सिडी, कैबिनेट बैठक में हुआ अहम फैसला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button