धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में PM आवास के लिए युवक ने की आत्मदाह का प्रयास, कलेक्ट्रेट ऑफिस में मचा हड़कंप

धमतरी। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम डोमा निवासी युवक करण सोनवानी ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उसे समय रहते रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि करण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास न मिलने से नाराज था।

पहले से सूची में दर्ज है युवक का नाम

Dhamtari News: घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि करण सोनवानी का नाम पहले ही पीएम आवास योजना–ग्रामीण (Awas Plus Survey 2.0) में शामिल किया जा चुका है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के अनुसार करण की जानकारी सर्वे ID-93358481 के तहत दर्ज है। चेकर सॉफ्टवेयर “रेमडली” में तकनीकी कारणों से जानकारी तुरंत नहीं दिखने के कारण उन्हें भ्रम की स्थिति हो गई, जबकि उनका नाम सूची में मौजूद है।

जिले में हजारों हितग्राहियों का सत्यापन कार्य जारी

PMAY Gramin: जिला प्रशासन के अनुसार अब तक जिले में 84,439 हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया गया है, जिनमें से 26,923 लोगों का सत्यापन अभी प्रगति पर है।
शासन द्वारा निर्धारित 31 जुलाई 2025 तक यह सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास स्वीकृति दी जाएगी।

पात्रों को ही मिलेगा लाभ, पारदर्शिता से हो रहा है काम

Collector Office Dhamtari: प्रशासन ने दोहराया कि सभी पात्र परिवारों को योजना के अंतर्गत लाभ क्रमवार और नियमानुसार दिया जाएगा। किसी को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत योजना को लागू किया जा रहा है और किसी भी गड़बड़ी को लेकर शासन गंभीर है।

कलेक्टर की अपील: संयम रखें, हर शिकायत पर संवेदनशीलता से काम

धमतरी कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, “जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और उसका समाधान किया जाता है।”

जनदर्शन डेस्क से जुड़ें, सीधे रखें अपनी बात

प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जनदर्शन डेस्क की भी शुरुआत की है। अब आमजन सोमवार से शुक्रवार तक कार्यदिवसों में अपने आवेदन सीधे अधिकारियों को सौंप सकते हैं और अपनी समस्याओं को सामने रख सकते हैं।

देखिये वीडियो-

प्रशासन की स्पष्टता, आवेदकों को मिलेगा हक

जिला प्रशासन ने फिर से आश्वासन दिया है कि हर योग्य आवेदक को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। आत्मदाह जैसे कदमों से बचने की अपील की गई है और नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी शिकायतों और समस्याओं पर पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता से काम किया जा रहा है।

Also Read: PM Awas Yojana: धमतरी में PM आवास योजना के मनरेगा भुगतान का अटका 5.26 लाख, मगरलोड के मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button