Fake IT Raid: धमतरी में फर्जी इनकम टैक्स टीम का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 सदस्य किए गिरफ्तार

Dhamtari News: धमतरी पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके सदस्य फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लोगों के घरों में छापेमारी और लूटपाट करते थे। एसपी सूरज सिंह परिहार ने खुलासा करते हुए बताया कि रत्नाबांधा रोड निवासी दिलीप राठौर ने 12.12.2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 17.11.2025 को 6-7 लोग बिना पहचान पत्र और तलाशी वारंट के उनके घर घुस आए और स्वयं को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताया। आरोपियों ने लगभग 2 से 2.30 घंटे तक घर की तलाशी ली और कुछ न मिलने पर दो कारों में बैठकर फरार हो गए। सिटी कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी, नागपुर-दुर्ग से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और टीमें नागपुर (महाराष्ट्र), दुर्ग, रायपुर एवं बालोद, दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) की ओर आरोपियों की तलाश में रवाना हुईं। निरंतर प्रयास के बाद सभी 12 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर धमतरी लाया गया और उनसे गहन पूछताछ की गई। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्हें प्रार्थी के घर में 200 करोड़ रुपये रखे होने की झूठी सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने फर्जी टीम बनाकर षडयंत्र रचा।

गिरफ्तार आरोपियों से जूट बोरी और वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री को विधिवत जब्त किया है। आरोपियों के पृथक-पृथक मेमोरेण्डम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष निम्न वस्तुएं जब्त की गईं:

  • चार पहिया वाहन (टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर एवं स्विफ्ट कार)
  • आपसी संपर्क में प्रयुक्त मोबाइल फोन
  • नकदी रखने हेतु प्रयुक्त जूट बोरी

नागपुर और छत्तीसगढ़ के 12 आरोपियों की सूची जारी

पुलिस ने इस मामले में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कुछ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं:

  • बबलु अजबराव नाइक उके (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • अर्पण उत्तम मेश्राम (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • अमन उत्तम मेश्राम (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • दीपक मोहन वर्ड (नागपुर, महाराष्ट्र)
  • संजय रामटेके (झुर्रीपारा, बालोद, छ.ग.)
  • गजेन्द्र कुमार साहू उर्फ टीना मामा (दल्लीराजहरा, बालोद, छ.ग.)
  • विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा (दुर्ग, छ.ग.)
  • उमेश साहू (धमतरी, छ.ग.)
  • जितेन्द्र कुमार बघेल (रायपुर, छ.ग.)
  • चेतन साहू (बालोद, छ.ग.)
  • श्रवण ध्रुव (धमतरी, छ.ग.)

गिरफ्तारी और आगे की न्यायिक कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपियों का पहला भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उदाहरण के लिए:

  • आरोपी दीपक मोहन वर्डे के विरुद्ध थाना पारसिवनी, नागपुर में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
  • आरोपी अमन उत्तम मेश्राम के विरुद्ध थाना नंदनवन, नागपुर में आर्म्स एक्ट सहित हत्या के मामले तक पंजीबद्ध हैं।

Also Read: VIDEO: SIR ने बूढ़े मां-बाप को लौटाई खुशियां, 13 साल बाद घर वापस लौटी बेटी, जानिए पूरी कहानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button