
CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। सोमवार को सुबह से ही रायपुर में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी होने की आशंका जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इस अवधि में सर्वाधिक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना
Weather News: जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में आज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश के आसार
Today Weather Update: सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वर्षा होने की संभावना है।



