ED का बड़ा एक्शन: बच्चों की मौत से जुड़ी कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर ED का छापा, 7 ठिकानों पर PMLA के तहत कार्रवाई

चेन्नई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को तमिलनाडु की एक प्रमुख फार्मास्युटिकल्स कंपनी स्रेसन फार्मास्युटिकल्स के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की जा रही है।

कंपनी मालिक और अधिकारियों के 7 ठिकानों पर छापे

Coldrif Syrup: ईडी ने कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन के घर और उनसे जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। जाँच सिर्फ कंपनी के दफ्तरों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल ऑफिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर भी छापे मारे गए हैं।

बता दें, स्रेसन फार्मास्युटिकल्स वही कंपनी है जिसने ‘कोल्ड्रिफ’ खांसी की दवा बनाई थी। इसी दवा को मध्य प्रदेश और राजस्थान में करीब 20 बच्चों की मौत से जोड़ा गया था।

मध्य प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के बाद ईडी का एक्शन

ED Raid: कंपनी मालिक एस. रंगनाथन को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी तब हुई थी, जब मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम इस मामले की जाँच के लिए चेन्नई और कांचीपुरम पहुँची थी।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 276 समेत 27A एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब ईडी इस बात की जाँच कर रही है कि दवा बनाने और बेचने में हुई इस गंभीर लापरवाही के पीछे मनी लॉन्ड्रिंग या किसी बड़े आपराधिक रैकेट का हाथ तो नहीं है।

Also Read: धमतरी में अवैध गुटका फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस ने मारा छापा, ₹13 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 1 गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button