Indian Railways Round Trip Package: रेलवे का नया ऑफर: आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर मिलेगी छूट, जानें क्या है नया राउंड ट्रिप पैकेज, ​कब से होगा लागू

नई दिल्ली:Indian Railways Round Trip Package: त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ और टिकट की कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास स्कीम शुरू की है। इसका नाम है राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश। इस स्कीम के तहत यात्री अगर आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो उन्हें कुल किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Indian Railways New Scheme 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मकसद त्योहारों के दौरान भीड़ को एक ही तारीख पर न रखकर अलग-अलग दिनों में बांटना है, ताकि सफर थोड़ा आसान और आरामदायक हो सके।

किसे मिलेगा राउंड ट्रिप पैकेज का फायदा

Train Ticket Discount Offer 2025: इस स्कीम का लाभ केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जो दोनों टिकट एक ही नाम और डिटेल्स के साथ बुक करेंगे। टिकट एक ही ट्रेन क्लास और एक ही स्टेशन जोड़ी (OD Pair) के होने चाहिए।

  • आने का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच का होना चाहिए
  • वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच का होना जरूरी है

क्या-क्या शर्तें रहेंगी लागू

इस स्कीम के तहत कुछ खास नियम तय किए गए हैं:

  • आने का टिकट पहले बुक करना जरूरी है।
  • वापसी का टिकट बाद में, कनेक्टिंग जर्नी फीचर के जरिए बुक किया जाएगा।
  • वापसी टिकट पर एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) का नियम लागू नहीं होगा।
  • दोनों टिकट कन्फर्म होने चाहिए, वेटिंग या आरएसी टिकट मान्य नहीं होंगे।
  • एक बार बुक हो जाने के बाद टिकट में कोई बदलाव (मॉडिफिकेशन) संभव नहीं होगा।
  • इस स्कीम में रिफंड नहीं मिलेगा।
  • वापसी टिकट पर कोई और छूट, पास, वाउचर या कूपन मान्य नहीं होगा।

कौन-कौन सी ट्रेनें इस स्कीम में शामिल हैं

Train Booking Round Trip Discount: रेलवे की ये स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों पर लागू होगी। इसमें स्पेशल ट्रेनें (Trains on Demand) भी शामिल हैं।

हालांकि, Flexi Fare वाली ट्रेनों में ये सुविधा नहीं मिलेगी। दोनों टिकट एक ही माध्यम से बुक करने होंगे, यानी या तो दोनों ऑनलाइन या फिर दोनों काउंटर से।

अगर चार्ट बनने के समय किराए में कोई बदलाव होता है तो यात्रियों से अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।

स्कीम का मकसद क्या है

Indian Railways Return Ticket Policy: रेल मंत्री ने कहा कि इस स्कीम से त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सकेगा। साथ ही, ट्रेनों की उपलब्धता दोनों ओर संतुलित रहेगी और अधिक से अधिक यात्रियों को टिकट मिल पाएंगे।

इस पहल से यात्रियों को न सिर्फ आर्थिक फायदा होगा बल्कि ट्रेनों में अनावश्यक भीड़ भी कम होगी, जिससे सफर थोड़ा सुकून भरा हो सकेगा।

Also Read: Dhamtari Railway Connectivity: धमतरी को दिसंबर तक मिलेगी रेलवे कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार को लगेगा पंख

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button