
Sankalp se Siddhi Abhiyan: 9 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में सत्ता संभालने के 11 साल और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है। इसी मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि’ नाम से विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान 9 जून से 21 जून तक चलेगा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी देंगे। पार्टी का मकसद साफ है — 11 साल की विकास यात्रा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना।
दिल्ली से शुरुआत, गांव-शहर तक पहुंचेगा संदेश
Sankalp se Siddhi Abhiyan: इस अभियान की औपचारिक शुरुआत आज दोपहर 12 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों में पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। छत्तीसगढ़ में भी CM विष्णुदेव साय प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। साथ ही BJP का “संकल्प से सिद्धि” अभियान भी कल से शुरू हो रहा है।
15 से 17 जून के बीच हर विधानसभा क्षेत्र के ‘शक्ति केंद्रों’ में जन चौपाल आयोजित होंगे, जहां स्थानीय नेता और कार्यकर्ता सीधे लोगों से संवाद करेंगे। यहां योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जनता से फीडबैक भी लिया जाएगा। खास जोर इस बात पर है कि सरकार ने जन-कल्याण के लिए जो फैसले लिए हैं, उन्हें हर वर्ग तक पहुंचाया जाए।
विधायक जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। BJP कई स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अभियान के तहत आमजनों को केंद्रीय योजनाओं और PM मोदी की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर CM विष्णु देव साय प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।



