धमतरी के हसदा गांव में बुजुर्ग ने महिला की चाकू मारकर की हत्या, गांव में फैली दहशत

धमतरी: Hasada Murder Case: जिले के हसदा गांव में शनिवार रात एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।

रात 8 बजे की घटना, आरोपी मौके से पकड़ा गया

Dhamtari News: घटना 23 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है। मामला बड़े करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसदा गांव का है। पुलिस के अनुसार, पुष्पलता मारकंडे (उम्र 26 वर्ष) नाम की महिला की गांव के ही जगन्नाथ नामक बुजुर्ग ने धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही करेली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

महिला अकेले रह रही थी, पति है जेल में

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला का पति पिछले एक साल से जेल में बंद है, और वह गांव में अकेले रह रही थी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शुरुआती जांच के आधार पर हत्या की वजह को लेकर कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया गया है। वहीं गांव में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Also Read: Dhamtari Murder Case: धमतरी के ग्राम चटौद में मामूली विवाद पर युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी हिरासत में

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button