छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई: DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए दंतेवाड़ा में तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। शासन को अधिकारी के खिलाफ कुछ गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिसकी प्राथमिक जांच के बाद गृह विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, निलंबन की अवधि के दौरान कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस नवा रायपुर अटल नगर तय किया गया है। विभाग अब उन पर लगे आरोपों की गहराई से जांच कर रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Also Read: रेत माफिया का आतंक: कार्रवाई करने गए नायब तहसीलदार पर चढ़ा दी ट्रैक्टर, जानिए पूरा मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button