
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। अब राज्य में बारिश का दौर लगभग थम गया है और शाम ढलते ही हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Temperature Drop: पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 32.5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.4°C तक गिर गया — जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान माना जा रहा है।

Rain Report: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोंटा और बड़े बचेली में 6 सेमी, कुआकोंडा में 4 सेमी, कटेकल्याण में 3 सेमी, दरभा में 2 सेमी, और तोंगपाल में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अभी भी स्थानीय बारिश जारी है।
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड की स्थिति और मजबूत हो सकती है, खासकर रात के समय।



