CG Congress Mandal Adhyaksh List: मिशन 2028 की तैयारी: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पहली बार नियुक्त किए 1370 मंडल अध्यक्ष, देखिये जिलेवार सूची जारी…

छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सहमति के बाद राज्य के सभी जिलों में मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पहली बार कांग्रेस ने ब्लॉक के नीचे मंडल स्तर पर इतनी व्यापक नियुक्तियां की हैं। इस कदम को भाजपा के मजबूत मंडल ढांचे की काट के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के अनुसार, इन 1,370 अध्यक्षों की जिम्मेदारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत बनाना है।

जिलों में नियुक्त अध्यक्षों की संख्या: एक नजर में

कांग्रेस ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की हैं। जशपुर और सूरजपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं, जो संगठन के विस्तार की रणनीति को दर्शाता है। नीचे दी गई तालिका में प्रमुख जिलों में नियुक्त अध्यक्षों का विवरण दिया गया है।

जिलामंडल अध्यक्षों की संख्याजिलामंडल अध्यक्षों की संख्या
जशपुर78सूरजपुर72
सरगुजा59बिलासपुर ग्रामीण55
बलौदाबाजार56जांजगीर-चांपा51
बस्तर ग्रामीण50रायपुर ग्रामीण/महासमुंद45
धमतरी/बेमेतरा47गरियाबंद44
रायपुर शहर/सारंगढ़42बालोद/कांकेर41
रायगढ़ ग्रामीण39राजनांदगांव ग्रामीण37
मुंगेली34भिलाई/कवर्धा27
बीजापुर/जीपीएम25कोरिया/जगदलपुर18
सुकमा17बिलासपुर शहर13
कोरबा शहर12दुर्ग शहर/राजनांदगांव शहर10

देखें जिलेवार मंडल अध्यक्षों की सूची- यहां क्लिक करें

Also Read: CG Congress President: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की जगह सामने आया इस युवा नेता का नाम, देखें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button