Dhamtari Police Transfer: धमतरी के SP ने प्रशासनिक कसावट के लिए किया बड़ा तबादला, कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

धमतरी: Dhamtari Police Transfer: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही थाने और चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

बुधवार देर शाम जारी आदेश में 2 उप निरीक्षक, 11 सहायक उप निरीक्षक और 20 प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

पारदर्शिता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर

Dhamtari News: एसपी ने स्पष्ट किया कि तबादले का मकसद जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना है। संगठनात्मक मजबूती, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नई ऊर्जा लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। माना जा रहा है कि इससे अपराध नियंत्रण और जनता से पुलिस की नजदीकी बढ़ेगी।

नई पदस्थापना इस प्रकार

  • उपनिरीक्षक कपिश्वर पुष्पकार – थाना अर्जुनी से थाना दुगली
  • उपनिरीक्षक लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर – थाना अर्जुनी से थाना नगरी
  • सहायक उपनिरीक्षक तेजूराम सिन्हा – थाना धमतरी से रक्षित केंद्र धमतरी
  • सहायक उपनिरीक्षक भीष्म अवस्थी – थाना रूद्री से रक्षित केंद्र धमतरी
  • सहायक उपनिरीक्षक कमलचंद्र सोरी – थाना कुरूद से थाना भखारा
  • सहायक उपनिरीक्षक निरंजन दुबे – थाना भखारा से थाना धमतरी
  • सहायक उपनिरीक्षक अनिरुद्ध नामदेव – थाना मगरलोड से थाना धमतरी
  • सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम पटेल – थाना नगरी से थाना रूद्री
  • सहायक उपनिरीक्षक तानसिंह साहू – थाना नगरी से चौकी बिरसिंगपुर
  • सहायक उपनिरीक्षक शिवनारायण कुर्रे – चौकी बिरसिंगपुर से थाना नगरी
  • सहायक उपनिरीक्षक दत्तकुमार साहू – चौकी बिरसिंगपुर से थाना मगरलोड
  • सहायक उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी – रक्षित केंद्र धमतरी से थाना बोराई
  • सहायक उपनिरीक्षक मोहन निषाद – रक्षित केंद्र धमतरी (बीडीएसएफ) से यातायात शाखा

कानून-व्यवस्था पर दिखेगा असर

पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इन तबादलों से न केवल प्रशासनिक कसावट आएगी बल्कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण और जनता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी और तेज होगी।

Also Read: धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी, युवाओं को मिलेगा सेना में जाने का सुनहरा अवसर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button