
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के लिए पदोन्नति का नया आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में सबसे अहम नाम 2001 बैच के अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा का है, जिन्हें अब एडीजी (ADG) के पद पर प्रमोट किया गया है। उनके साथ ही 2008 बैच के दो चर्चित अफसरों, प्रशांत अग्रवाल और मिलना कुर्रे को आईजी (IG) बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची के बाद पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है क्योंकि इन बड़े प्रमोशन के साथ ही आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग और नई जिम्मेदारियों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
जिलों के कप्तानों को सलेक्शन ग्रेड और एसएसपी का दर्जा
नई सूची में डीआईजी (DIG) पद पर भी कई चेहरों को प्रमोट किया गया है, जिनमें विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशिमोहन सिंह और राजेश कुकरेजा जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने 2013 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है। इस बदलाव के बाद जिलों में तैनात एसपी अब एसएसपी (SSP) के पदनाम से जाने जाएंगे। सलेक्शन ग्रेड पाने वालों में अभिषेक पल्लव, जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, यशपाल सिंह और मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के नाम प्रमुख हैं। इस फेरबदल को राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक प्रशासनिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रमोशन आदेश-








