Janmashtami 2025: इस सरल विधि से करें कान्हा का अभिषेक और श्रृंगार, जानें पूजन की पूरी प्रक्रिया

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त 2025 को भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें सजाते हैं, भोग अर्पित करते हैं और भक्ति भाव से उनका जन्मोत्सव मनाते हैं।

Janmashtami Puja Vidhi: जन्माष्टमी पर घरों में झूला सजता है, कान्हा के बाल रूप को दूध-दही से स्नान कराया जाता है और फिर उन्हें सुंदर वस्त्र व आभूषण पहनाए जाते हैं। अगर आप भी इस बार घर में लड्डू गोपाल की पूजा करने जा रहे हैं, तो यहां जानिए आसान पूजन विधि और श्रृंगार के सही तरीके।

कैसे करें लड्डू गोपाल का अभिषेक

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर सबसे पहले लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। इसके लिए पहले सादा जल, फिर पंचामृत यानी कच्चा दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। स्नान के बाद प्रभु को साफ कपड़े से पोंछें और फिर उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।

श्रृंगार की आसान विधि

  • लड्डू गोपाल को पीले या केसरिया रंग के वस्त्र पहनाएं
  • सिर पर मोर पंख से बना मुकुट सजाएं
  • हाथों में बांसुरी, पैरों में पायल और गले में माला पहनाएं
  • कान्हा को कुंडल और छोटे-छोटे आभूषणों से सजाएं
  • माथे पर पीला चंदन लगाएं और पीले फूल अर्पित करें

Krishna Abhishek Method: इसके बाद अक्षत (चावल), इत्र, फल और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें। फिर घी का दीपक जलाकर और धूप दिखाकर श्रद्धापूर्वक आरती करें।

भोग में क्या अर्पित करें

Laddu Gopal Decoration Ideas: कान्हा को माखन-मिश्री, मेवे की खीर या पंचमेवा का भोग लगाना विशेष शुभ माना जाता है। लड्डू गोपाल को प्रिय खाद्य पदार्थों में माखन, दही और मिश्री प्रमुख हैं। भोग के बाद क्षमा प्रार्थना करना न भूलें।

पूजन स्थल को कैसे सजाएं

  • फूलों से झूला सजाएं: पीले, गुलाबी, लाल और सफेद फूलों से भगवान का झूला और मंदिर का स्थान सजाएं
  • मोर पंख का प्रयोग करें: श्रीकृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है, इसलिए मुकुट, झूले और पूजा स्थान में इसका उपयोग करें
  • गाय-बछड़े की मूर्ति रखें: भगवान कृष्ण ग्वाल बालों के साथ गायों को चराने जाते थे, इस प्रतीक रूप में पूजा स्थल पर गाय-बछड़े की छोटी मूर्तियां जरूर रखें
  • माखन की मटकियां: पूजा स्थल पर छोटी-छोटी मटकियों में माखन या फूल भरकर सजाएं

भजन-कीर्तन का महत्व

Krishna Janmashtami 2025 Date: जन्माष्टमी की रात भजन-कीर्तन और संकीर्तन का विशेष महत्व होता है। कई जगहों पर रात्रि जागरण और श्रीकृष्ण लीला का आयोजन होता है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।

Krishna Janmashtami Vrat Vidhi: इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और आम परंपराओं पर आधारित हैं। किसी विशेष विधि को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या पंडित की सलाह अवश्य लें।

Also Read: Hartalika Teej 2025: तीजा मनाने मायके आयेगी माता कौशल्या, चंद्रखुरी में मनाएंगी गौरी तीज, ससुराल से लेने गए दो लोग अयोध्या

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button