CG Trains Canceled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनें रद्द, 43 ट्रेनें होंगी प्रभावित

रायपुर, 17 मार्च 2025 CG Trains Canceled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, और 43 ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। यह बदलाव 11 अप्रैल से 23 अप्रैल 2025 तक रहेगा। रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
क्या है वजह?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य और इस सेक्शन में विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। इस कारण 11 से 23 अप्रैल तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
प्रभावित ट्रेनों की सूची
स.सं. | ट्रेन संख्या | रूट | रद्द की तारीखें |
---|---|---|---|
1 | 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू | रायगढ़ से बिलासपुर | 11 से 24 अप्रैल 2025 |
2 | 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू | बिलासपुर से रायगढ़ | 11 से 24 अप्रैल 2025 |
3 | 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू | बिलासपुर से रायगढ़ | 10 से 23 अप्रैल 2025 |
4 | 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू | रायगढ़ से बिलासपुर | 10 से 23 अप्रैल 2025 |
5 | 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस | टाटानगर से बिलासपुर | 10 से 23 अप्रैल 2025 |
6 | 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस | बिलासपुर से टाटानगर | 11 से 24 अप्रैल 2025 |
7 | 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस | टाटानगर से इटवारी | 11 से 24 अप्रैल 2025 |
8 | 18110 इटवारी-टाटानगर एक्सप्रेस | इटवारी से टाटानगर | 11 से 24 अप्रैल 2025 |
9 | 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस | संतरागाछी से जबलपुर | 16 और 23 अप्रैल 2025 |
10 | 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस | जबलपुर से संतरागाछी | 17 और 24 अप्रैल 2025 |
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेनें झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेंगी। इस बदलाव से यात्रियों को कुछ असुविधा हो सकती है।
स.सं. | ट्रेन संख्या | रूट | परिवर्तित मार्ग |
---|---|---|---|
37 | 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस | हावड़ा से मुंबई | झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर |
38 | 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस | मुंबई से हावड़ा | रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर |
39 | 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस | हावड़ा से मुंबई | झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर |
40 | 12261 मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | मुंबई से हावड़ा | रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर |
समाप्त होने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनें बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द की जाएंगी, जो कि गोंदिया और रायगढ़ से चलने वाली थीं। यह ट्रेनें 11 अप्रैल से 5 मई तक प्रभावित रहेंगी।
स.सं. | ट्रेन संख्या | रूट | रद्द की तारीखें |
---|---|---|---|
41 | 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया | गोंदिया-झारसुगुड़ा | 11 अप्रैल से 5 मई 2025 |
42 | 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस | निज़ामुद्दीन से रायगढ़ | 09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल 2025 |
43 | 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस | रायगढ़ से निज़ामुद्दीन | 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23, 24 अप्रैल 2025 |
इन परिवर्तनों के कारण रेल यात्रियों को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जांच करनी चाहिए।
Also Read:छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें, कुल संख्या बढ़कर होगी 741