CG Congress District Incharge List: कांग्रेस ने जारी किया जिला प्रभारियों के नाम,, मोहम्मद अकबर को बलौदाबाजार और शिव डहरिया को रायपुर की जिम्मेदारी मिली – देखें सभी जिलों के प्रभारियों के नाम

रायपुर: CG Congress District Incharge List: कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 33 जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से की गई है।

Congress District Incharge List: पूर्व मंत्री शिव डहरिया को रायपुर शहर और ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मोहम्मद अकबर को बलौदाबाजार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में रविंद्र चौबे को दुर्ग-भिलाई, उमेश पटेल को बिलासपुर, और मोहन मरकाम को जगदलपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में पीसीसी द्वारा एक विस्तृत सूची जारी की गई है।

जिला प्रभारियों को सौंपे गए दायित्व:

  • सभी प्रभारी अपने-अपने जिलों में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर मंडल और सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन करेंगे।
  • इस प्रक्रिया में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं से आवश्यक सुझाव लिए जाएंगे।
  • कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी करनी होगी, जिसकी निगरानी ब्लॉक प्रभारी करेंगे और प्रगति की नियमित रिपोर्ट दी जाएगी।

सामाजिक संतुलन पर विशेष जोर:

CG Congress: आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव के अनुसार, इन कमेटियों में SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक और महिला वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही, हर कमेटी में एक 50 वर्ष से अधिक आयु और एक 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवा को शामिल करना अनिवार्य होगा। सभी अनुसूचित मंडल कमेटियों के गठन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है।

देखिये आदेश की पूरी सूची- जिला_प्रभारी

Also Read: CG Assembly Monsoon Session: सदन में विपक्ष के शोर में भी Ajay Chandrakar ने साधा निशाना, मंत्री OP Choudhary से किए सख्त सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button