बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी बड़ी जिम्मेदारी: बनाए गए सीनियर ऑब्जर्वर

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर (वरिष्ठ पर्यवेक्षक) नियुक्त किया है।

कांग्रेस की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए भूपेश बघेल को यह जिम्मेदारी दिया जाना एक अहम फैसला माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार के महत्वपूर्ण चुनाव के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Also Read: कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे राजीव भवन, धमतरी कांग्रेस में ये बन सकते है नया जिलाध्यक्ष! बढ़ी सरगर्मी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button