Dhamtari Rainfall 2025: धमतरी जिले में अब तक 462.6 मि.मी. औसत बारिश, कुकरेल में सबसे ज्यादा, मगरलोड ब्लॉक में कम हुआ बारिश

Dhamtari Rainfall 2025: धमतरी ज़िले में मानसून ने दस्तक तो दी है, लेकिन अलग-अलग तहसीलों में बारिश का मिजाज अलग ही नजर आ रहा है। 1 जून से 28 जुलाई 2025 तक जिले में औसतन 462.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है।

कहा सबसे ज्यादा और कम बारिश

Rainfall by Tehsil in Dhamtari: भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बारिश कुकरेल तहसील में दर्ज हुई है, जहां अब तक 599 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर मगरलोड तहसील सबसे कम बारिश के साथ पीछे चल रही है, जहां केवल 273.7 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बाकी तहसीलों का हाल कुछ यूं है:

  •  कुकरेल तहसील- 599 मि.मी.
  • धमतरी तहसील – 593.9 मि.मी.
  • नगरी तहसील – 468.1 मि.मी.
  • कुरूद तहसील – 429.8 मि.मी.
  • भखारा तहसील – 440 मि.मी.
  • बेलरगांव तहसील – 434 मि.मी.
  • मगरलोड तहसील – 273.7 मि.मी.

क्या कहता है बारिश का ये आंकड़ा?

Dhamtari weather forecast: जिले में औसत बारिश अब भी सामान्य स्तर से नीचे बनी हुई है, लेकिन कुछ तहसीलों में अच्छी बारिश से राहत के आसार हैं। कृषि पर निर्भर इलाके अभी और बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।


Dhamtari average rainfall: मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बाकी तहसीलों में भी आंकड़े जल्द ही संतुलित हो जाएंगे।

Also Read: Helmet Rule For Police: अब पुलिसकर्मियों पर भी चलेगा चालान: बिना हेलमेट पकड़े गए तो कटेगा ₹1000 का जुर्माना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button