
रायपुर: CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2025 के तीसरे दिन साइबर अपराध का मुद्दा सदन में छाया रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि सत्ता पक्ष के भाजपा विधायकों ने ही अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और गृह मंत्री विजय शर्मा से जवाब तलब किए।
CG Cyber Crimes: रायपुर दक्षिण से विधायक सुनील सोनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में साइबर ठगों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है, लोग इनके जाल में फंस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति हुई है और न ही आम लोगों को साइबर थानों की जानकारी है। उन्होंने एनसीआरबी और एआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 16 हजार से अधिक साइबर अपराध दर्ज हो चुके हैं।
CG Cyber Fraud: इसके बाद विधायक राजेश मूणत और अजय चंद्राकर ने भी सरकार से तीखे सवाल किए। मूणत ने बताया कि अब तक 107 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है, लेकिन केवल 3 करोड़ रुपये की ही रिकवरी हो पाई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग की।
Vijay Sharma: इस पर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि रायपुर में कम्पोजिट साइबर भवन 15बनाया गया है और सभी जिलों में साइबर सेल कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की नियुक्ति जल्द की जाएगी और छह महीने की ट्रेनिंग ले चुके कर्मियों को साइबर एक्सपर्ट के तौर पर तैनात किया गया है।
CG Cyber Police Station: गृह मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 1,301 साइबर अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं और जनवरी 2024 से जून 2025 तक 7 आरोपियों को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पैसे की वापसी कोर्ट की प्रक्रिया के तहत होती है, और आईजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति भी हो चुकी है।
Ajay Chandrakar: विधायक अजय चंद्राकर ने यह भी पूछा कि साइबर क्राइम रोकने के लिए कितने कमांडो तैयार किए गए हैं और विशेषज्ञों की भर्ती कब होगी। इस पर गृह मंत्री ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है।



