नेताजी चुनाव जीते, फिर प्रेमिका को भूले! शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, अब रेप का केस दर्ज

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक और सियासी ड्रामा सामने आया है। कांकेर नगर पालिका के उदयनगर वार्ड से कांग्रेस पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर पर एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कांकेर कोतवाली पुलिस ने IPC की धारा 376 (रेप) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब नेताजी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

चुनाव के वक्त हुआ था परिचय, नज़दीकियां बढ़ीं

Congress Leader: थाना प्रभारी मनीष नागर के मुताबिक, पीड़िता ने 20 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि उसकी पहचान पार्षद त्रिलोक सिंह से वर्ष 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और नेताजी ने शादी का वादा करके महिला से शारीरिक संबंध बनाए।

वादा टूट गया, अब करने वाले थे दूसरी शादी

CG Rape Case: महिला के मुताबिक, चुनाव जीतने के बाद पार्षद त्रिलोक का व्यवहार बदल गया। बात करने से कतराने लगे। हाल ही में पीड़िता को पता चला कि नेताजी की शादी कहीं और तय हो चुकी है। जब उसने सवाल पूछे तो नेताजी ने बात करना तक छोड़ दिया। खुद को धोखा खाया हुआ महसूस कर रही महिला ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

नेताजी लापता, पुलिस ने बढ़ाई दबिश

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल FIR दर्ज कर ली, लेकिन त्रिलोक सिंह ठाकुर फिलहाल फरार हैं। कांकेर पुलिस ने उनकी तलाश तेज़ कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।

CG Politics And Crime: यह मामला न केवल नेता की निजी नैतिकता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे सत्ता में आने के बाद कुछ जनप्रतिनिधि अपने वादे और रिश्ते दोनों को भुला देते हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस उन्हें कब गिरफ्तार करती है और न्याय की राह कितनी जल्दी तय होती है।

Also Read: Balod Murder Case: बहू ने प्रेमी संग रची साजिश, ससुर की करंट से हत्या कर शव को “हादसा” बताने की कोशिश, हल्दी-गुलाल से छुपाए गए जख्म, अंतिम संस्कार की जल्दबाजी ने खोला राज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button