CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ विभाग में 295 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यह भर्ती 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रखी गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी https://cghgcd.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के स्थानीय निवासियों के लिए है और सभी पदों के लिए शारीरिक परीक्षण (Physical Test) अनिवार्य होगा।
रिक्त पदों का विवरण: CGFD Vacancy Detailsपद का नाम पदों की संख्या सब इंस्पेक्टर (स्टेशन ऑफिसर) 21 वाहन चालक 14 ऑपरेटर (ड्राइवर कम ऑपरेटर) 86 फायर मैन 117 स्टोर कीपर 32 मैकेनिक 2 वॉच रूम ऑपरेटर 19 वायरलेस ऑपरेटर 4 कुल पद 295
शैक्षणिक योग्यता – पदानुसार विवरण : Educational qualificationपद का नाम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.Sc. या B.E. (Firefighting) में डिग्री होनी चाहिए। वाहन चालक / वाहन चालक-कम-ऑपरेटर 12वीं पास और वैध HMV (Heavy Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। फायरमैन / स्टोरकीपर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। मैकेनिक 10वीं पास और आईटीआई (ITI) या मान्यता प्राप्त संस्थान से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा किया हो। वॉच रूम ऑपरेटर 12वीं पास और प्रशिक्षित वायरलेस ऑपरेटर सहित सिटी सोल्जर (City Soldier) होना चाहिए।
आयु सीमा: Age Limitन्यूनतम आयु : 18 वर्षअधिकतम आयु : 28 वर्षआरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। श्रेणीवार आवेदन शुल्क विवरण: CG Fire Department Category Wise Application Feeश्रेणी (Category) आवेदन शुल्क (Fee) सामान्य (UR) ₹ 300/- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹ 300/- अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST) ₹ 200/-
नोट: –
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (Debit Card / Credit Card / Net Banking) से किया जाएगा। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापसी योग्य नहीं होगा। चयन प्रक्रिया: Selection Processउम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
लिखित परीक्षा :कुल 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित परीक्षा विषयों में सामान्य ज्ञान, तकनीकी ज्ञान व अन्य बुनियादी विषय शामिल होंगे। शारीरिक मापदंड परीक्षण: CG Fire Department Physical Standard Test (PST) पुरुष उम्मीदवारों के लिए श्रेणी ऊंचाई (Height) छाती (Chest) सभी श्रेणियाँ (ST को छोड़कर) 168 सेमी 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी) अनुसूचित जनजाति (ST) 160 सेमी 76 सेमी (फुलाकर 81 सेमी)
महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणी ऊंचाई (Height) छाती (Chest) सभी श्रेणियाँ 153 सेमी लागू नहीं
शारीरिक दक्षता परीक्षा: CG Fire Department Physical Efficiency Test (PET) कार्यक्रम पुरुष उम्मीदवार महिला उम्मीदवार लंबी कूद (Long Jump) 12 फीट – 3 प्रयासों में 8 फीट – 3 प्रयासों में ऊंची कूद (High Jump) 4 फीट – 3 प्रयासों में 3 फीट – 3 प्रयासों में गोला फेंक (Gola Fek) 4 मीटर, 16 पाउंड – 3 प्रयासों में 4 मीटर, 16 पाउंड – 3 प्रयासों में 100 मीटर दौड़ 16.5 सेकंड 18.5 सेकंड 1500 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड 6 मिनट 40 सेकंड
महत्वपूर्ण तिथियां: Dates & Events of CG Fire Department Recruitment 2025कार्यक्रम तिथि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 01 जुलाई, 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु करेक्शन विंडो 10 अगस्त, 2025 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि जल्द ही सूचित किया जाएगा लिखित परीक्षा / शारीरिक परीक्षण की तिथि जल्द ही सूचित किया जाएगा
आवेदन कैसे करें? How to Apply?सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर जाएं। भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य लें। महत्वपूर्ण लिंक्स – छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग भर्ती 2025 : Important linksयह भर्ती छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी सेवा में करियर बनाने का शानदार अवसर प्रदान करती है। यदि आप पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, तो समय पर आवेदन करना न भूलें।
Also Read: CG Assistant Teacher Counselling List: सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू, 26 जून तक चलेगी प्रक्रिया, देखे रिक्त पदों की सूची