VIDEO मां विंध्यवासिनी मंदिर में अपनी आंखों को समर्पित करने चाकू लेकर पहुंचा युवक, जानें- इसके बाद क्या हुआ?

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने माता विंध्यवासिनी के गर्भगृह में चाकू लेकर घुसने की कोशिश की। युवक का इरादा अपनी आँखें माता को ‘भेंट’ के तौर पर समर्पित करने का था। मंदिर परिसर में हुई इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पुजारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक अचानक से माता के गर्भगृह में घुसने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, मंदिर में मौजूद पुजारी नारायण दुबे की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पुजारी ने तत्काल युवक को रोका और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। पुजारी ने बताया कि युवक बार-बार यह कह रहा था कि वह अपनी आँखें मां विंध्यवासिनी के चरणों में समर्पित करना चाहता है।

हाथ काटने की धमकी और पुलिस कार्रवाई

जब युवक को रोका गया, तो उसने अपने हाथ को काटने की धमकी देना शुरू कर दिया। इस घटना से आसपास मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दहशत का माहौल बन गया। युवक के पास चाकू के अलावा एक लोहे की रॉड भी थी।

तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत मंदिर परिसर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली थाने ले गए, जहाँ उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देखिये वीडियो-

पहले भी पकड़ा गया था चाकू के साथ

मंदिर के पुजारी नारायण दुबे ने बताया कि यह घटना 19 अक्टूबर की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि यह युवक कुछ दिन पहले भी त्योहारों के दौरान चाकू लेकर शहर में घूमता हुआ नजर आया था। उस समय पुलिस ने उसे एक दिन हिरासत में रखकर छोड़ दिया था।

पुजारी दुबे ने शहर में चाकू लेकर घूमने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों के मन से डर खत्म हो सके। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद वह करीब आधा घंटा देर से मंदिर पहुंची, जिसके दौरान कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी।

Also Read: आस्था हुई अपमानित! अतिक्रमण के आगे बेबस हुए नंदी भगवान, चौपाटी की गंदगी से घिरे, प्रशासन की चुप्पी से मजबूर होकर परिवार ने हटाई मूर्ति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button