CM Noni Babu Medhavi Sahayata Yojana: छत्तीसगढ़ के मेधावी बच्चों को CM साय की सौगात, मिलेगी 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

रायपुर: CM Noni Babu Medhavi Sahayata Yojana: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं, जहां वे श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना’ के तहत कुल 31 मेधावी छात्रों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

होनहारों को मिलेगी प्रोत्साहन की पंख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस योजना के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि मेहनतकश श्रमिकों के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। इसलिए सरकार उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी आर्थिक मदद देने को तैयार है। यह राशि छात्रों की उच्च शिक्षा में काम आएगी और उनके सपनों को उड़ान देने में मदद करेगी।

इस योजना का मकसद है कि आर्थिक तंगी पढ़ाई के बीच दीवार न बने। खास बात ये है कि चयनित सभी 31 छात्र श्रमिक वर्ग से आते हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।

श्रमिकों को भी मिलेगा बड़ा तोहफा

इस कार्यक्रम के दौरान सिर्फ छात्रों को ही नहीं, बल्कि श्रमिकों को भी सीएम साय की ओर से बड़ी सौगात दी जाएगी। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 19 करोड़ रुपये की राशि सीधे पात्र श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, चयनित छात्र और उनके परिजन मौजूद रहेंगे।

कई योजनाओं से मिलेगा व्यापक लाभ

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को सहायता दी जा रही है। इनमें से प्रमुख योजनाएं और उनके लाभार्थी इस प्रकार हैं:

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना 1,915 श्रमिकों को 3.83 करोड़ रूपए
  • मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना 279 श्रमिकों को 10.33 लाख रूपए
  • मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना 6,319 श्रमिकों को 2.19 करोड रूपए
  • मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना 12 श्रमिकों को 94 हजार 800 रूपए
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 4,825 श्रमिकों को 96.17 लाख रूपए
  • मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 155 श्रमिकों को 37.63 लाख रूपए
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना 2 श्रमिकों को 40 हजार रूपए
  • मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना 4,939 श्रमिकों को 74.08 लाख रूपए
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना 1 श्रमिक को 50 हजार रूपए
  • दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना 7 श्रमिकों को 7 लाख रूपए
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 264 श्रमिकों को 2.64 करोड रूपए़
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2,486 श्रमिकों को 4.97 करोड़ रूपए
  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 372 श्रमिकों को 74.40 लाख रूपए
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना 15,066 श्रमिकों 2.00 करोड़ रूपए

सरकार का संदेश साफ – शिक्षा और श्रमिक, दोनों हैं प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह कदम दिखाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा और श्रमिक वर्ग, दोनों को लेकर गंभीर है। सरकार चाहती है कि श्रमिकों की मेहनत का फल उनके बच्चों को मिले और वे भी समाज में एक नई पहचान बना सकें।

Also Read: CG School Admission 2025: हाय रे सिस्टम…बग़ैर पुस्तक शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी, दो दिन बाद होगी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, कैसे होगी पढ़ाई?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button