
रायपुर। Rahul Gandhi ko Shrap: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भगवान जगन्नाथ और रथयात्रा पर दिए गए बयान को लेकर तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए राहुल गांधी को श्राप तक दे डाला। मिश्रा का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
‘भगवान जगन्नाथ का अपमान करने वालों की दुर्गति तय’
BJP MLA Purandar Mishra: राहुल गांधी ने हाल ही में एक जनसभा में यह आरोप लगाया था कि अडानी परिवार की सुविधा के लिए जगन्नाथ रथयात्रा को रोका गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा, “यह न केवल झूठा आरोप है, बल्कि भगवान जगन्नाथ को सीधी चुनौती है।”
मिश्रा ने कहा, “राहुल गांधी लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। अगर कोई भगवान पर टिप्पणी करेगा, तो उसका सर्वनाश निश्चित है।”
‘मैं ब्राह्मण हूं, मेरा श्राप लगेगा’
मिश्रा ने आगे कहा, “मैं ब्राह्मण हूं और भगवान जगन्नाथ का सेवक हूं। मेरा श्राप लगेगा। अगली रथ यात्रा तक राहुल गांधी की हालत सब देख लेंगे।”
‘आलोचना की सीमा समझें राहुल गांधी’
Jagannath Rath Yatra Controversy: भाजपा विधायक ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “आप आलू से सोना बना सकते हैं, लेकिन भगवान पर टिप्पणी नहीं कर सकते। राजनीति और धार्मिक आस्था के बीच अंतर समझना जरूरी है।” साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान को “शर्मनाक और भ्रामक” बताया।
कांग्रेस का पलटवार: ‘धार्मिक उन्माद फैला रही भाजपा’
Statement on Rathyatra: भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के श्राप और धमकी भरे बयान धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा आस्था को हथियार बनाकर देश को विभाजित करने की राजनीति कर रही है।
राजनीति में बढ़ा धार्मिक तनाव
Rahul Gandhi Statement: जगन्नाथ रथयात्रा विवाद और श्राप जैसे तीखे शब्दों ने छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी उबाल ला दिया है। जहां भाजपा इस मुद्दे को धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक नौटंकी करार दे रही है।



