CG Police Bharti Exam: पुलिस विभाग में 5967 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज, रायपुर में बनाए गए 28 केंद्र

रायपुर: CG Police Bharti Exam: छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन के कुल 5967 पदों पर भर्ती के लिए आज रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। प्रदेशभर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि केवल रायपुर में ही 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 10,700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

5967 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग के कुल 5967 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए अक्टूबर 2023 में वैकेंसी निकली थी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट भी कराया गया, जिसमें पास अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है।

परीक्षा का पैटर्न

यह लिखित परीक्षा व्यापमं द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

  • सामान्य ज्ञान (राष्ट्रीय) से 20 प्रश्न
  • सामान्य ज्ञान (छत्तीसगढ़) से 30 प्रश्न
    बाकी प्रश्न अन्य विषयों से होंगे।

प्रवेश पत्र और निर्देश

व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ-साथ व्यापमं की वेबसाइट पर जारी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

प्रदेशभर में परीक्षा केंद्र

यह भर्ती परीक्षा केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि दुर्ग, बिलासपुर, रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय समेत प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों में आयोजित की जा रही है।

Also Read: CG Teachers Recruitment: 5000 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button