
जगदलपुर: Mahatari Vandan Yojana 20th installment: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार के अवसर पर जगदलपुर से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। शाह ने ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किस्त के रूप में राज्य की 64 लाख 94 हजार 768 हितग्राही महिलाओं के खातों में 606 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की। केंद्रीय मंत्री शाह ने इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम बताया।

योजना महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार
जगदलपुर में माई दंतेश्वरी की धरती से बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना को लागू करने की पारदर्शिता और प्रतिबद्धता की तारीफ की और कहा कि यह पूरे देश के लिए एक आदर्श है। शाह ने विश्वास जताया कि यह योजना आने वाले वर्षों में प्रदेश के सतत विकास और महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव साबित होगी।

अब तक 12,983 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण
Mahatari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान की नई ऊर्जा का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के रूप में मिली यह सौगात महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाकर समाज और परिवार में नई पहचान दिला रही है।

गौरतलब है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना 1 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना है। 20वीं किस्त जारी होने के साथ ही अब तक इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को कुल 12,983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।
20वीं किस्त खाते में आई या नहीं? ऐसे करें चेक
20वीं किस्त चेक- यहां क्लिक करें
20वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक
महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी होने के बाद, हितग्राही महिलाएँ अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जाँच सकती हैं।
- चेक लिंक पर क्लिक करें: सबसे पहले, आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए चेक लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नया पेज ओपन: क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- विवरण भरें: इस पेज पर आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
- स्टेटस देखें: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने आपकी किस्त से जुड़ी सारी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
खाते में पैसा न आने पर क्या करें?
यदि आपके बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि नहीं आई है या कोई अन्य समस्या आ रही है, तो सबसे पहले अपनी पात्रता और बैंक खाते की स्थिति की जाँच करें। पैसा अटकने के तीन मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला, यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है या वह आपके बैंक खाते से ठीक से लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। दूसरा सबसे जरूरी कारण यह है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सेवा सक्रिय न हो। इसके सक्रिय न होने पर भी किस्त की राशि नहीं पहुँचती है। तीसरा कारण यह हो सकता है कि सरकार ने समय-समय पर होने वाले वेरिफिकेशन में आपको योजना के लिए अपात्र पाया हो, जिसके कारण आपका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया हो। यदि इन जाँचों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो आप दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। विभाग द्वारा जल्द ही आपकी समस्या का निराकरण (समाधान) किया जाएगा।



