
School Closed Latest News: सरकार के एक हालिया फैसले के तहत, राज्य के वे प्राथमिक सरकारी स्कूल जिनमें छात्रों की संख्या 30 से कम है, उन्हें बंद कर अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इस फैसले के बाद प्रदेश के लगभग 27,000 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों पर ताला लगने का खतरा मंडरा रहा है।
School Closed Latest News: सरकार के इस निर्णय के खिलाफ प्रदेश भर में तीव्र विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस कदम को शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE Act) का उल्लंघन बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि इससे न केवल बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ेगा, बल्कि लाखों शिक्षकों, शिक्षामित्रों और प्रधानाध्यापकों की नौकरियां भी खतरे में आ जाएंगी।
Five day agitation: इस विरोध को संगठित रूप देने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के सभी 822 ब्लॉकों में शिक्षक, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों की बैठकें की हैं, जिनमें सर्वसम्मति से स्कूल बंदी के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। कल से पांच दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
UP School Closed: वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस फैसले के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “27,000 स्कूल बंद कर सरकार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।” उन्होंने इसे शिक्षा के अधिकार कानून का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया। आज दोपहर 2:30 बजे लखनऊ के कैसरबाग में पार्टी द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर भी विरोध दर्ज किया जाएगा।



