Husband Murder Case: छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर घोंटा पति का गला, पुलिस से बचने रची ये झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

गौरेला-पेंड्रा: Husband Murder Case: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी, जहां हनीमून पर पत्नी ने पति को मार डाला था। यहां भी पत्नी ने अपने अवैध रिश्ते की खातिर पति को ठिकाने लगा दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे आत्महत्या का रूप देने की चाल चली।

गमछे से गला दबाकर की गई हत्या, बाद में शव को लटकाया

Pendra Crime News: 20 अप्रैल 2024 की सुबह, पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा में लालजीत नायक की लाश उसके घर में फांसी पर झूलती मिली। शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लगा, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया गया, तब चौंकाने वाला सच सामने आया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत का कारण गला दबाना था – यानी यह हत्या थी।

पत्नी का प्रेमी से था अवैध संबंध, मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस ने जब तहकीकात आगे बढ़ाई तो शक की सुई मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक पर जा टिकी। जल्दी ही खुलासा हुआ कि दुर्गावती के लाटा गांव निवासी कमलेश्वर उरांव से प्रेम संबंध थे। 19 अप्रैल की रात को दोनों ने मिलकर लालजीत नायक की सोते समय गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसे उसी गमछे से फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।

कोर्ट का फैसला: उम्रकैद और जुर्माना

पुलिस ने पुख्ता सबूत इकट्ठा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अदालत में चालान पेश किया। मामला द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड एकता अग्रवाल की अदालत में चला। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्त – दुर्गावती नायक और कमलेश्वर उरांव – को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी

इस पूरे केस में अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कौशल सिंह ने प्रभावी पैरवी की, जिससे दोनों दोषियों को सजा दिलवाना संभव हुआ।

राजा रघुवंशी केस से तुलना क्यों?

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में भी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पति की शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। दोनों मामलों में समानता यह रही कि पति की हत्या में पत्नी का प्रेमी भी शामिल था, और दोनों बार हत्या को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई।

Also Read: Girlfriend Blackmail Case: मौत से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी मैसेज — “मेरी मौत की वजह मेरी गर्लफ्रेंड है”, 23 साल के युवक ने दी जान, अगले दिन पेड़ से लटकी मिली लाश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button