CG Rajyotsav 2025: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय आयोजन, कलेक्टरों को मिले निर्देश

रायपुर: CG Rajyotsav: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2025 के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला मुख्यालयों में कार्यक्रमों का स्वरूप और निर्देश

राज्योत्सव के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए हैं:

  1. तीन दिवसीय आयोजन: जिला मुख्यालयों पर 02.11.2025 से 04.11.2025 तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
  2. विकास प्रदर्शनी (थीम): कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाए। इस प्रदर्शनी का मुख्य थीम (Theme) “25 वर्षों की विकास यात्रा (Journey of 25 years)” होना चाहिए, जिसमें विभागीय उपलब्धियाँ प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएँ।
  3. योजनाओं का प्रदर्शन: राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए।
  4. सांस्कृतिक कार्यक्रम: जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ। यह सुनिश्चित किया जाए कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शालीन हों और किसी भी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न हो।
  5. भवनों पर रोशनी: दिनांक 01.11.2025 से दिनांक 05.11.2025 तक की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। रोशनी की थीम भी “25 वर्षों की विकास यात्रा” होनी चाहिए। इसके साथ ही, निजी संस्थाओं को भी रोशनी करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
  6. लाभार्थियों को लाभ: कार्यक्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओं/हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।
  7. अतिथियों की उपस्थिति: जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में माननीय मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगणों और अन्य जन-प्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में उपस्थिति हेतु अनुरोध किया जाए।

Also Read: गौसेवा आयोग में बड़ी संख्या में नियुक्तियां, जिला व विकासखंड स्तरीय समितियों का हुआ गठन, अध्यक्ष समेत 934 बनाए गए सदस्य

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button