CG School Accident: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, एक बच्ची का सिर फटा, दूसरी घायल

मुंगेली। Mungeli School Plaster Collapse: छत्तीसगढ़ के मुंगेली विकासखंड के बरदुली गांव में संचालित प्राथमिक शाला भवन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के कक्षा कक्ष में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे एक छात्रा का सिर फट गया और दूसरी को चोटें आईं।

पढ़ाई के दौरान गिरा छत का हिस्सा, बच्चियों पर गिरा मलबा

CG Primary School Accident: जानकारी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब तीसरी कक्षा की छात्राएं हिमांचुका दिवाकर और हंसिका दिवाकर कक्षा में बैठी थीं। इसी दौरान छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। हिमांचुका के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हंसिका को हल्की चोटें पहुंचीं।

घटना के बाद दोनों बच्चियों को तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।

मरम्मत के दावों की खुली पोल

यह हादसा उस समय हुआ है जब स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल भवनों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर दावे कर रहा है। प्राथमिक शाला बरदुली की छत से प्लास्टर गिरना साफ तौर पर दर्शाता है कि जर्जर भवनों की मरम्मत नहीं की गई या मरम्मत का काम बेहद सतही ढंग से किया गया।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गंभीर नाराजगी है। उनका कहना है कि अगर समय रहते भवन की स्थिति पर ध्यान दिया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

जांच और कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। ग्रामीणों ने स्कूल भवन की तत्काल जांच और मरम्मत की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और बच्चियों के बेहतर इलाज की मांग भी रखी है।

यह हादसा एक बार फिर राज्य के कई ग्रामीण स्कूलों की जर्जर हालत को उजागर करता है, जहां पढ़ाई से ज्यादा भवन की सुरक्षा खतरे में है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक वारदात: मौलाना ने गर्भवती पत्नी को पिलाया एसिड, हत्या के बाद शव को ले जाकर चुपचाप दफना दिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button