
Corona Case in CG: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना से संक्रमित 5 नए मरीज के मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है रायपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 29 पहुंच चुकी है दूसरी ओर राजनांदगांव में पिछले 15 से 20 दिनों में 3 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है अब तक छत्तीसगढ़ में 95 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी हैं जिनमें से 60 ऐसे मरीज है जो कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं राहत की बात यह है कि रायपुर में अब तक किसी भी कोरोना के मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
Raipur Corona Case: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश चौधरी ने बताया कि रायपुर में 29 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज हैं क्योंकि अन्य राज्यों से आने-जाने वाले और जनसंख्या घनत्व ज्यादा होने के कारण मरीज के परिजनों को ट्रेस कर जांच की प्रक्रिया की जा रही है जिससे और अन्य संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे
Today Corona Case: CMHO ने सभी से अपील किया है कि कोरोना के लक्षण दिखने के बाद ही तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-19 का परीक्षण कराये और घर में भी मास्क लगाकर रहे हैं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बच्चे एवं उचित सावधानी बरते।
छत्तीसगढ़ में अभी तक राजनांदगांव जिले में बीते 20 दिनों के भीतर 3 लोगों की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है एवं उन्होंने बताया की सभी मृतक पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे एवं कोरोना संक्रमण के चलते उनकी हालत और बिगड़ गई जिसके वजह से उनकी मौत हो गई।

सरकार ने कसी कमर, सभी स्वास्थ्य अमला हुआ एक्टिव
CG Corona Alert: छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट मोड पर आ चुके हैं और सभी जिलों में स्वास्थ्य अमले को दुरस्त करने में लग चुके हैं। सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के टेस्टिंग एवं अस्पतालों में दवा, ऑक्सीजन की उपलब्धता और मरीजों की देखरेख पर जोर दिया जा रहा है।
फिलहाल कोरोना से मौतों का आकड़ा सिमित है लेकिन गंभीर बीमारी से संक्रमित लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा हैं, प्रशासन की तैयारी और आमजनता की सतर्कता ही कोरोना के संक्रमण की गति को रोक सकती है।



