
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। हालाँकि, राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद आज (6 अक्टूबर, सोमवार) भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राजधानी में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।
इन 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी, बारिश की तीव्रता में आएगी कमी
Today Weather News: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के असर से आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
हालांकि, कल (मंगलवार) से पूरे प्रदेश में वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी दी है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:
IMD Alert: मौसम विभाग ने कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें सुकमा जिले में सबसे अधिक 49.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
ठंड ने दी दस्तक
CG Today Weather Update: मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Also Read: धमतरी में महिलाओं की आजीविका संवर्धन के लिए एन.आई.टी. रायपुर और डी.एस.आई.आर. की साझी पहल



