Ration Card E- KYC: राशन कार्ड धारकों के लिए ज़रूरी खबर: 33 लाख सदस्यों को 25 अक्टूबर के बाद नाम कटना शुरू

रायपुर: Ration Card E KYC: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रदेश के 33,16,778 राशनकार्ड सदस्यों का अब तक ई-केवाईसी (E-KYC) पूरा नहीं हुआ है। इसे देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय की ओर से 25 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है। यदि यह कार्य समय पर पूरा नहीं होता है, तो 25 अक्टूबर के बाद इन सदस्यों के नाम राशनकार्ड से कटने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।

पहले भी लाखों नाम हुए निरस्त

CG Ration Card: इससे पहले भी विभाग ने 30 सितंबर तक केवाईसी कराने का आदेश दिया था। उस समय केवाईसी न कराने वाले लाखों कार्डधारियों को सस्पेक्टेड लिस्ट में शामिल कर घर-घर जाकर जाँच की गई थी। इस जाँच के दौरान, जिन सदस्यों की मृत्यु हो चुकी थी या जो प्रदेश छोड़कर चले गए थे, ऐसे 1 लाख 93 हजार 67 सदस्यों के नाम राशनकार्ड से निरस्त कर दिए गए थे।

  • कुल सदस्य: विभाग के आँकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में 2.29 करोड़ सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है।
  • बच्चों को छूट: इसमें 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर बाकी सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य है।
  • रायपुर की स्थिति: रायपुर जिले में 85 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 15 प्रतिशत अभी भी शेष है। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि अभियान चलाकर इसे पूर्ण कराया जाएगा।

विभाग ने सभी शेष सदस्यों को जल्द से जल्द नजदीकी पीडीएस दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी पूरा करवाने की अपील की है, ताकि वे राशन से वंचित न हों।

Also Read: खाद घोटाला उजागर: समिति प्रबंधक ने 4 ट्रक खाद में किया फर्जीवाड़ा, मृत व्यक्ति के नाम पर भी बेचा खाद; कलेक्टर ने FIR और बर्खास्तगी का दिया आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button