
Dengue Case in CG: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम आते ही डेंगू ने अपना पैर पसारना चालू कर दिया है, छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल बस्तर में लगातार डेंगू के बढ़ते मरीजों की पहचान की जा रही है, प्रत्येक साल डेंगू के प्रकोप के सैकड़ो मामले सामने आते रहे है जिससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एवं नगरी प्रशासन इसको काबू करने में नाकाम रहा, इस बार फिर नए वर्ष के बाद से अब तक 40 से ज्यादा डेंगू के सक्रिय मरीज बस्तर के जगदलपुर जैसे घनी आबादी वाले शहर से बिच पाए गए है जो की चिंता का विषय है इस पर शीघ्र स्वास्थ्य विभाग को प्रभाव से डेंगू पर लगाम कसने उचित ईलाज की व्यवस्था करनी चाहिए।
गंदगी वाले वार्डो में ज्यादा मरीज, गंदगी से फैल रहा संक्रमण
Jagdalpur Dengue Case: शहर में जिन इलाकों में साफ सफाई की कमी देखने को मिल रहा है डेंगू के लक्षण भी उन्ही वार्डों में लोंगो के देखने को मिल रहा है, ऐसे मरीजों को पहचानने स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड किट परीक्षण टीम को इन कार्य की जिम्मेदारी देकर जगदलपुर के 48 वार्डों में जाँच टीम को सर्वे के लिए भेजा जा रहा है जिनके रिपोर्ट में बहुत से घरो में लार्वा पाए जाने के केस भी सामने आ रहे हैं।
विभाग का दावा है की इलाके में कॉन्टैमिनेट भी किया जा रहा है और जिन-जिन जगहों में डेंगू के लार्वा मिल रहे है या मिलने की संभावना है, उन सभी उन इलाकों में मच्छरों के पनपना की संभावनाएं खत्म करने का अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग चला रहा एंटी-लार्वा अभियान
Jagdalpur News: बीते साल 2022 में रिकॉर्ड 2041डेंगू के मरीज संक्रमित मिले थे। इसके बाद साल 2023 में 68 वर्ष 2024 में अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले 2025 के जनवरी माह से अब तक 40 मरीजों के संक्रमित होने का रिपोर्ट सामने आया है, जिससे डेंगू के संक्रमण का और अधिक फैलने की जोखिम बढ़ता जा रहा है।
Dengue Case in CG: साल 2022 में रिकॉर्ड 2041 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वर्ष 2023 में 68 वर्ष 2024 में अब तक 12 डेंगू के मरीज मिले 2025 की शुरुआती महीने में ही एक साथ 40 मरीज सामने आए हैं, जिससे डेंगू के आउटब्रेक का खतरा मंडराने लगा है।



