CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9°C

रायपुर Today CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव या वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, दुर्ग में अधिकतम तापमान

Cold Wave Alert: गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9°C के साथ अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम प्रणाली में भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया है और वर्षा के आंकड़े निरंक रहे।

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने का अनुमान

Raipur Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज 5 दिसंबर को भी प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी। किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Also Read: PM Fasal Bima Yojana 2025: किसानों को 31 दिसंबर से पहले करा लें ये काम, वरना नहीं उठा पाएंगे इस योजना का लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button