नगरीय निकाय चुनाव के लिए ‘आम आदमी पार्टी’ ने कसी कमर: छत्तीसगढ़ में प्रभारियों की लिस्ट जारी, 2026 की जंग में पहली बार उतरेंगे राष्ट्रीय नेता

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2026 में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पार्टी इस बार पूरी ताकत और सोची-समझी रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के उद्देश्य से प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पार्टी ने चुनाव से लेकर आचार संहिता तक की योजना को पांच विशेष चरणों में बांटा है। खास बात यह है कि इस बार निकाय स्तर के चुनाव में भी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।

जिम्मेदारियों का बंटवारा: नगर निगम से लेकर पंचायतों तक तैनात किए गए प्रभारी

पार्टी नेतृत्व ने अलग-अलग निकायों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की है। इन प्रभारियों का मुख्य काम स्थानीय मुद्दों को उठाना और संगठन का विस्तार करना होगा। आप नेताओं का दावा है कि जनता पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और एक नए विकल्प की तलाश में है। निकाय चुनाव के लिए नियुक्त किए गए प्रमुख प्रभारियों की सूची कुछ इस प्रकार है।

नगर निगम प्रभारी:

  • बीरगांव: विकास पाण्डेय
  • भिलाई: डॉ. एस.के. अग्रवाल
  • भिलाई-चरोदा: देविंदर सिंह भाटिया
  • रिसाली: संजीत विश्वकर्मा

नगर पालिका परिषद प्रभारी:

  • सारंगढ़: अभिषेक मिश्रा
  • बैकुंठपुर: रमाशंकर मिश्रा
  • शिवपुरचरचा: जगलाल राठिया
  • जामुल: अजय रामटेके
  • खैरागढ़: मनोज गुप्ता

नगर पंचायत प्रभारी:

  • बम्हनीडीह: प्रियंका शुक्ला
  • पलारी: घनश्याम चंद्राकर
  • कोंटा: सुरेश कवासी
  • भैरमगढ़: समीर खान
  • भोपालपटनम: सतीश मंडावी

Also Read: छत्तीसगढ़ में फिर गरजेगा विपक्ष: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे की सुगबुगाहट, संगठन को धार देने की तैयारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button